Connect with us

जौनपुर

लापरवाही से कक्षा में बंद रह गया मासूम छात्र

Published

on

Loading...
Loading...

छुट्टी के बाद एक घंटे तक कमरे में फंसा रहा दूसरी कक्षा का छात्र, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सिरकोनी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय वनपुरवा में विद्यालय स्टाफ की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद दूसरी कक्षा का एक छात्र करीब एक घंटे तक कक्षा में बंद रह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा दो का छात्र विपिन निषाद छुट्टी के काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बच्चा विद्यालय के एक कमरे में बंद है। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और विद्यालय स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कमरे का ताला खोलकर छात्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि छात्र करीब एक घंटे तक कक्षा में बंद रहा।

वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और स्टाफ की कार्यशैली पर सवाल उठाए तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बीएसए ने दिए जांच के आदेश

बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर वह मौके पर जाकर जांच करेंगे और शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रथम दृष्टया मामला विद्यालय स्टाफ की लापरवाही का प्रतीत हो रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page