Connect with us

बलिया

ग्रापए ने विधायक संग्राम सिंह यादव से उठाई पशुपालकों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

फेफना पशु चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग, जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन

विधायक ने समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

फेफना (बलिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की सदर तहसील इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक संग्राम सिंह यादव से उनके आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं पशुपालकों से जुड़े मुद्दों का ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक के माध्यम से राजकीय पशु चिकित्सालय, फेफना की जर्जर स्थिति और पशुपालकों की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होने से विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा पशु चिकित्सा सेवाएं बेहतर हो सकेंगी।

विधायक संग्राम सिंह यादव ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में श्याम प्रकाश शर्मा, प्रभाकर सिंह, हरिवंश जी, कन्हैया वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page