गाजीपुर
पचरासी चौकी की नई प्रभारी बनीं उपनिरीक्षक श्वेता द्विवेदी
सैदपुर कोतवाली से स्थानांतरण के बाद संभाला कार्यभार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर रहेगा फोकस
नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला उपनिरीक्षक श्वेता द्विवेदी ने गुरुवार को नंदगंज थाना क्षेत्र की पचरासी पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह सैदपुर कोतवाली में मिशन शक्ति प्रभारी के रूप में कार्यरत थीं।
बताया गया कि पचरासी चौकी के तत्कालीन प्रभारी रमेश के गत माह स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त था। अब नई चौकी प्रभारी की तैनाती से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है।
कार्यभार संभालने के बाद उपनिरीक्षक श्वेता द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नई चौकी प्रभारी के आगमन का स्वागत करते हुए बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई।
