गाजीपुर
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत आरोपी को दबोचा
चौकिया ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव अपनी टीम के साथ चौकिया ओवरब्रिज पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु.अ.सं. 0448/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलाउद्दीन (33 वर्ष) पुत्र इश्तियाक, निवासी ग्राम शेखपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राम मिलन यादव और उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
