Connect with us

गोरखपुर

विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के चयन ट्रायल 27 से 29 अक्टूबर तक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के चयन के लिए ट्रायल 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के आधार पर विभिन्न अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली टीमों का चयन किया जाएगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

तैराकी टीम का ट्रायल 27 अक्टूबर को

नवंबर के अंतिम सप्ताह में एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तैराकी प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला टीमों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल 27 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित होगा।

फुटबॉल टीम के लिए 28 अक्टूबर को होगा चयन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएम), कानपुर में 14 नवंबर से होने वाली अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम का ट्रायल 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल दोपहर एक बजे से गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।

Advertisement

कबड्डी टीम का ट्रायल 29 अक्टूबर को

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 18 नवंबर से शुरू होने वाली अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित होगा।

ट्रायल में ये दस्तावेज लाना अनिवार्य

क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल से लेकर अब तक की सभी मूल अंकतालिकाएं, विश्वविद्यालय या कॉलेज का पहचान पत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश

Advertisement

विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्रतिभागियों को अपने कॉलेज के प्राचार्य की ओर से जारी लिखित अधिकार पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित दस्तावेजों के अभाव में चयन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी खिलाड़ियों को जरूरी कागजात पहले से तैयार रखने और निर्धारित समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page