जौनपुर
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया वृक्षारोपण
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का दिया संदेश
पेड़ लगाएं, उनका संरक्षण भी करें’— क्षेत्रवासियों से किया संकल्प लेने का आह्वान
जफराबाद (जौनपुर)। विकास खंड सिरकोनी की ग्राम पंचायत गोपीपुर में आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण कर उसे जीवन देती है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। पौधों का संरक्षण ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के सम्मान में कम से कम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोपीपुर अखिलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह ‘रंगीले’, ग्राम प्रधान धनेजा सुनील निषाद, ग्राम प्रधान गोधना सुनील प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रजनीश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संत कुमार चौबे, पूर्व प्रधान शाहबड़ेपुर पंकज मिश्रा, जुगनू सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार मिश्र, सुरेंद्र चौबे, सौरभ सिंह ‘टोनू’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
