Connect with us

जौनपुर

धार्मिक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की मांग, धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

कांग्रेस नेताओं ने कहा- किसी भी धर्म की भावनाएं आहत करने का किसी को अधिकार नहीं

जौनपुर। सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि एक सोशल मीडिया अकाउंट से मुस्लिम समुदाय के पैगम्बर मुहम्मद साहब के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने भी आरोप लगाया कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से विभिन्न धर्मों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनके पूजनीय व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाना चाहिए तथा किसी भी धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज में धार्मिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और सोशल मीडिया का उपयोग किसी भी प्रकार की वैमनस्यता फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. परमेंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली, सभासद शहनवाज मंजूर, अबुजर शेख, जिला सचिव इरशाद खान, मोहम्मद ताहिर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page