मिर्ज़ापुर
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल पश्चिमी ने किया वृहद वृक्षारोपण
लाल डिग्गी पार्क में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने का लिया प्रण
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न बूथों पर पौधारोपण किया। अभियान के क्रम में नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में लाल डिग्गी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि प्रकृति के असंतुलन को दूर करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और सभी को मिलकर पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध वातावरण मिल सके।
नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि ‘एक परिवार, एक पौधा’ आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पिछले नौ वर्षों से वृक्षारोपण महायज्ञ के माध्यम से उत्तर प्रदेश को हरित बनाने का व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मंडल मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमर बहादुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, सचिन जायसवाल, रुपेश यादव, अजय रंजक, अमरेश सोनकर, आनंद किशोर, पुनीत मिश्रा, सुमन यादव, शिवशंकर जायसवाल, सुन्दरम सोनी, अशु गुप्ता, लाल जी बम, प्रिस साहू, सौरभ दुबे, अर्जुन सूर्यवंशी, राहुल सोनकर, नितिन गुप्ता, सुनीता चौधरी, मुरलीधर उपाध्याय, रुद्राक्ष उपाध्याय, प्रशांत चक्रवर्ती, प्रदीप कुमार सोनी, नयन जायसवाल, पप्पू जी, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
