Connect with us

मिर्ज़ापुर

कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का बनाया खाका

Published

on

Loading...
Loading...

कोन ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक में वोटर लिस्ट सत्यापन और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिशंकर सरोज रहे मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संगठन सक्रिय करने का आह्वान

मिर्जापुर। कोन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रितेश मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिशंकर सरोज ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और गांव में कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित कर जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

बैठक में वोटर लिस्ट के निरीक्षण, बूथ समितियों को सक्रिय करने, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर अधिवक्ता कमलेश दुबे, जिला महासचिव मनीष दुबे, राजधर दुबे, रामनाथ दुबे, संतोष मिश्रा, इजहार अहमद, धर्मराज बिंद, लोकेंद्र दुबे, प्रदीप कुमार, अशोक गुप्ता, शिवजी मिश्रा, प्रवेश दुबे, इजहार अली, दयालनारायण और जगदीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page