Connect with us

मिर्ज़ापुर

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में बृहद वृक्षारोपण अभियान, हरित परिसर का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने किया शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

आम, आंवला, नीम, बरगद और पीपल के पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

मिर्जापुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, देवरी कला, मड़िहान परिसर में रविवार को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने पौधारोपण कर किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में आम, आंवला, नीम, बरगद और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रतिभागियों ने परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।

Advertisement

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक हरिश्चंद्र, कुलसचिव, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र पांडेय सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page