Connect with us

बलिया

सुभासपा ने सिकंदरपुर सीट पर ठोकी दावेदारी, संगठन विस्तार बैठक में बूथ मजबूत करने का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

अरविंद राजभर ने सपा के पीडीए पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी तेज करने की अपील

सिकंदरपुर (बलिया)। नगर स्थित तुलसी मैरिज हॉल में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की संभावना है। ऐसे में प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अभी से पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा, ताकि पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुभासपा ने बलिया जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी रखी है, जिसमें सिकंदरपुर विधानसभा सीट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि गठबंधन में यह सीट पार्टी को मिलती है तो सुभासपा इसे जीतकर एनडीए के खाते में डालने का प्रयास करेगी।

अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके पीडीए अभियान पर भी राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वर्गों के हितों की उपेक्षा की और केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने की राजनीति की है।

Advertisement

उन्होंने कुछ अधिकारियों पर थाना और तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर चंदा प्रकरण से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मामले की एसआईटी जांच पूरी होने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने की, जबकि संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page