Connect with us

गाजीपुर

पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री उमेश कुमार राय का गृह क्षेत्र में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

पलिया बुजुर्ग पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

बोले क्षेत्रवासी— साधारण परिवार से राज्य मंत्री तक का सफर पूरे गाजीपुर के लिए गौरव

भांवरकोल (गाजीपुर)। पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य विभाग तथा नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री बने उमेश कुमार राय के प्रथम गृह आगमन पर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पलिया बुजुर्ग में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। हावड़ा उत्तर (170) विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं राज्य मंत्री उमेश कुमार राय के आगमन पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

सलारपुर मेन रोड से लेकर पलिया बुजुर्ग तक ग्रामीणों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में भोजपुरी अभिनेता एवं लोकगायक गोपाल राय ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर मौजूद लोग झूम उठे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

Advertisement

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवार से निकलकर पश्चिम बंगाल सरकार में राज्य मंत्री तक का सफर तय करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उमेश कुमार राय अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित और विकास कार्यों को नई दिशा देंगे।

राज्य मंत्री उमेश कुमार राय ने क्षेत्रवासियों के स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग को हमेशा सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में चौसा प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, शंकर राय, वीरेंद्र यादव, बिनोद राय, अवधेश राय, दीनबंधु उपाध्याय, राजसिंहासन राय, पारस राय, सतीश राय, राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page