Connect with us

बलिया

जर्जर विद्युत पोल में उतरे करंट से पांच वर्षीय मासूम की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भगवानपुर गांव में हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

वर्षों से जर्जर पोल हटाने की मांग का दावा, जांच और मुआवजे की उठी मांग

बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में लगे एक जर्जर लोहे के विद्युत पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतक बच्ची की पहचान रोशनी (5 वर्ष), पुत्री मिथिलेश साह के रूप में हुई है। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गांव में लगे जर्जर विद्युत पोल को हटाने अथवा सुरक्षित करने की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। इसके लिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें देने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र और ई-मेल भी भेजे गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, लापरवाही के दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

स्थानीय लोगों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन से जनपदभर में विशेष अभियान चलाकर जर्जर विद्युत पोलों और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की जांच एवं मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page