Connect with us

बलिया

IRAS अधिकारी चित्रा सिंह बनीं ED में उप निदेशक, द्वाबा क्षेत्र की पहली महिला राजपत्रित अधिकारी का गौरव

Published

on

Loading...
Loading...

चेन्नई से दिल्ली मुख्यालय तक का सफर, कर्ण छपरा गांव में खुशी की लहर

बैरिया (बलिया)। द्वाबा क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव की बहू एवं भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS) की अधिकारी चित्रा सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है। वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार वह तीन वर्षों तक नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगी।

वर्तमान में चेन्नई में निभा रहीं थीं अहम जिम्मेदारी

चित्रा सिंह वर्तमान में तमिलनाडु के सेलम मंडल में डिविजनल फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। ईडी में उप निदेशक पद पर नियुक्ति के साथ ही वह द्वाबा क्षेत्र की पहली महिला राजपत्रित अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित केंद्रीय जांच एजेंसी में जिम्मेदारी मिली है।

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

चित्रा सिंह स्वर्गीय जवाहर सिंह (पूर्व शिक्षक) की बहू तथा वरिष्ठ अधिकारी सौरभ सिंह की पत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कर्ण छपरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

‘मेहनत और प्रतिभा का मिला सम्मान’

ग्रामीण एवं शिक्षक राजेश सिंह ‘गुड्डू’, सत्यम सिंह ‘लाला’ और शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि चित्रा सिंह शुरू से ही मेधावी रही हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अवसर और मेहनत के बल पर बेटियां और बहुएं देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page