Connect with us

बलिया

ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बांसडीह-सहतवार मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल रेफर

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह-सहतवार मार्ग पर केवरा चट्टी स्थित आदर्श विद्यालय के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।

टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरा बाइक सवार

जानकारी के अनुसार, सहतवार निवासी कमलेश कुमार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर कमलेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों को दी गई सूचना

अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page