Connect with us

बलिया

पत्रकारों के लिए बड़ी राहत: अब आसानी से बनेगा आयुष्मान कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

सूचना निदेशक ने दी नई सुविधा की सौगात, जल्द लॉन्च होगा समर्पित ऑनलाइन पोर्टल

बलिया। प्रदेश के पत्रकारों के कल्याण के लिए सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। अब पत्रकारों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनवाना पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज प्रक्रिया के माध्यम से संभव होगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर मिल सकेगा आवेदन का स्टेटस

सूचना निदेशक के अनुसार, जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, वे अब beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) की जांच कर सकते हैं। यदि किसी आवेदन में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में संपर्क कर तत्काल संशोधित कराया जा सकता है।

जल्द लॉन्च होगा समर्पित पोर्टल

Advertisement

विभाग द्वारा पत्रकारों की सुविधा के लिए एक नया समर्पित ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से वे पत्रकार, जिनका आवेदन अभी तक नहीं हुआ है या जिनके आवेदन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से होगा आवेदन

नए पोर्टल के शुरू होने के बाद पत्रकार अपने जिले के जिला सूचना अधिकारी (DIO) के माध्यम से आवेदन सबमिट कर सकेंगे। विभाग ने कहा है कि पोर्टल लॉन्च होते ही इसकी आधिकारिक सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

पत्रकारों को मिलेगा त्वरित लाभ

इस पहल से पत्रकारों को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ पाने में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page