Connect with us

बलिया

व्यापारी सम्मान समारोह में संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान

समाजवादी पार्टी और स्वर्णकार समाज सहित विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी

बलिया। नगर के बालेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी, स्वर्णकार समाज तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक एकजुटता और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कई संगठनों के पदाधिकारी हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव सुनील सर्राफ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष उमेश चंद सर्राफ, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव अशोक कुमार वर्मा, ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ, सर्राफा मंडल के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सर्राफ तथा हल्दी स्वर्णकार संघ के संयोजक अर्जुन प्रसाद शामिल रहे।

सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प

सम्मेलन में वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक समरसता तथा संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने भी की सहभागिता

कार्यक्रम में पवन सोनी, रामदेव प्रसाद वर्मा, राजा सोनी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, विजय शंकर यादव, अभिषेक यादव, छोटू यादव, संतोष जायसवाल, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page