Connect with us

गोरखपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजपा नेता के भाई की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हाईवे पर हादसे के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

एम्स थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

गोरखपुर | के एम्स थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में संजय चौधरी को मृत घोषित किया गया

पुलिस के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी 40 वर्षीय संजय चौधरी और डुमरी खास बसंत टोला निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ पिंटू पासवान पल्सर बाइक से सोनबरसा बाजार की ओर जा रहे थे। टाटा मोटर्स के सामने उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। एम्स अस्पताल में चिकित्सकों ने संजय चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयप्रकाश का इलाज जारी है।

Advertisement

भाजपा नेता के भाई थे मृतक

बताया गया कि मृतक संजय चौधरी स्थानीय भाजपा नेता के भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

सोनबरसा चौकी प्रभारी नितेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page