गोरखपुर
गोरखपुर पुलिस ने सात घंटे में गुमशुदा 10 वर्षीय बालक को सकुशल खोजा
घर से नाना को बुलाने निकला था मासूम, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के निर्देशन में थाना गुलरिहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र सात घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे 10 वर्षीय बालक, जो अपने ननिहाल में रह रहा था, अपने नाना को बुलाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना थाना गुलरिहा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल संभावित स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया। लगातार खोजबीन के दौरान पुलिस ने सात घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस
बालक के सकुशल मिलने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और टीम के प्रयासों की सराहना की।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्र (चौकी प्रभारी भटहट), उपनिरीक्षक तेज प्रताप तथा मुख्य आरक्षी दीनानाथ शामिल रहे।
