Connect with us

आजमगढ़

सगे भाई-बहन का कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन, परिवार में खुशी की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

कौड़िया गांव के अजय और अंकिता विश्वकर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

सबसे छोटे भाई अमित का भी केंद्र सरकार की उर्वरक कंपनी में जेई पद पर चयन

कोयलसा, आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा के कौड़िया गांव निवासी गोपाल विश्वकर्मा के परिवार ने एक साथ कई उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में उनके पुत्र अजय विश्वकर्मा और पुत्री अंकिता विश्वकर्मा का चयन कृषि प्राविधिक सहायक पद पर हुआ है। वहीं सबसे छोटे पुत्र अमित विश्वकर्मा का चयन केंद्र सरकार की उर्वरक कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) पद पर हुआ है।

परिवार की यह सफलता और भी विशेष इसलिए है क्योंकि गोपाल विश्वकर्मा के बड़े पुत्र पहले से ही लखीमपुर खीरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी बहू आजमगढ़ में लेखपाल के पद पर सेवाएं दे रही हैं। परिवार के कई सदस्यों के सरकारी सेवाओं में चयन से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

सगे भाई-बहन के एक साथ कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे मेहनत, लगन और पारिवारिक संस्कारों का परिणाम बताया।

Advertisement

सोशल एक्टिविस्ट ने किया सम्मानित

इस अवसर पर कौड़िया बाजार निवासी सोशल एक्टिविस्ट धर्मेंद्र जायसवाल ने परिवार के घर पहुंचकर अजय विश्वकर्मा, अंकिता विश्वकर्मा तथा उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page