भदोही
गाली-गलौज व मारपीट के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लाठी-डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की जांच
भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सागररायपुर गांव में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सागररायपुर निवासी अंजनी पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 जून को गांव के ही अम्बेश और सर्वेश पाण्डेय ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
हमले में आंख के ऊपर आई चोट
पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान उनकी आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
अंजनी पाण्डेय ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
