Connect with us

वाराणसी

राजघाट पुल की मरम्मत 14 जून से शुरू, दो महीने रात में रहेगा आवागमन बंद

Published

on

Loading...
Loading...

रात 10 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा पुल, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बनारस-चंदौली को जोड़ने वाले पुराने पुल पर ड्रेनेज और ज्वाइंट मरम्मत कार्य होगा

वाराणसी। लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराने राजघाट पुल की मरम्मत का कार्य रविवार रात से शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6:30 बजे तक पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह व्यवस्था 14 जून से 13 अगस्त तक लगभग दो महीने तक लागू रहेगी।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुल के ड्रेनेज स्पाउट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कार्य की अवधि और समय में बदलाव भी किया जा सकता है, ताकि मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

कई मार्गों पर बदला गया रूट, पुलिस और बैरियर तैनात

Advertisement

राजघाट पुल बनारस और चंदौली जिले को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। मरम्मत के चलते पड़ाव से आदमपुर और अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।

पड़ाव चौराहा से नमो घाट और भदऊं चुंगी की ओर जाने वाले वाहनों को अब रामनगर, सामने घाट और विश्वसुंदरी पुल के रास्ते भेजा जाएगा।

वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए

  • पड़ाव से आने वाले वाहन – रामनगर , सामने घाट , विश्वसुंदरी पुल
  • गोलगड्डा तिराहा से पड़ाव जाने वाले वाहन, बसंता कॉलेज मोड़ से यू-टर्न , लकड़मंडी फ्लाईओवर , लहरतारा , एनएच-19 , विश्वसुंदरी पुल
  • अन्य मार्ग → चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा और संदहा के रास्ते डायवर्जन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात दोनों प्रवेश मार्गों पर बैरियर और पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन ने पड़ाव और आदमपुर दोनों प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर यातायात पूरी तरह नियंत्रित करने की व्यवस्था की है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

पहले भी ट्रैफिक दबाव के चलते रुका था काम

पिछले माह भी ट्रैफिक दबाव के कारण यह मरम्मत कार्य बीच में रोक दिया गया था। अब रात के समय कार्य करने की अनुमति मिलने के बाद उम्मीद है कि समय पर मरम्मत पूरी कर ली जाएगी और पुल की संरचना को सुरक्षित किया जा सकेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page