Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, धूप और उमस ने बढ़ाई गर्मी

Published

on

Loading...
Loading...

मानसून का इंतजार जारी, पुरवा हवाओं से मिल रही आंशिक राहत

इस सप्ताह मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं, तापमान सामान्य से कम दर्ज

वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह के समय बादलों और पुरवा हवाओं के कारण कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद ही गर्मी से व्यापक राहत मिलने की संभावना है।

रविवार सुबह आसमान में बादलों के हल्के टुकड़े दिखाई दिए, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप निकलने से मौसम फिर गर्म हो गया और उमस का असर बढ़ गया।

स्थानीय स्तर पर बारिश की भी बन सकती है संभावना

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाएं (पुरवा) लगातार चल रही हैं। इन हवाओं और बढ़ती नमी के कारण स्थानीय स्तर पर बादल बनने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी रह सकती है। हालांकि फिलहाल व्यापक वर्षा के संकेत नहीं हैं।

दोपहर के समय पुरवा हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली और वातावरण अपेक्षाकृत सहज महसूस हुआ।

तापमान सामान्य से नीचे, फिर भी गर्मी का असर बरकरार

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।

आर्द्रता का स्तर न्यूनतम47 प्रतिशत और अधिकतम 55 प्रतिशत दर्ज किया गया। नमी और तेज धूप के संयुक्त प्रभाव से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

मौसम विभाग ने सामान्य मौसम का जताया अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है। आगामी सप्ताह में मौसम के रुख में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के समय गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है, जबकि पुरवा हवाएं बीच-बीच में राहत देती रहेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद ही तापमान में उल्लेखनीय गिरावट और गर्मी से स्थायी राहत मिल सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page