Connect with us

मऊ

निष्पक्षता व निर्भीकता पत्रकार की असली पहचान: राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के पत्रकारों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

मऊ। जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं पत्रकारों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और लोकतंत्र की मजबूती में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ कार्य करना चाहिए। तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे समाज की आवाज बनकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखें। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जयदेश अखबार के ब्यूरो चीफ गाजीपुर धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे में पत्रकारों को संगठित रहकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राम मनोहर तिवारी ने कहा कि संगठन पत्रकारों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा। वहीं राष्ट्रीय तकनीकी कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने डिजिटल एवं तकनीकी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मऊ दीवान चंद गौतम, जिला प्रभारी रामसूरत राजभर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद, जिला महामंत्री कमलेश कुमार विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राधा कृष्ण, जिला शिक्षा मंत्री चंद्र कुमार तथा जिला प्रचार मंत्री रविंद्र दास, दीपक कुमार मद्धेशिया मंत्री तकनीकी प्रकोष्ठ, अजय सिंह को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, पंकज सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष परदहा, आशीष सिंह जिला मंत्री, राजीव कुमार सिंह, धनंजय सिंह, सूरज शर्मा, मोहम्मद आसिफ, नीरज कुमार सिंह, कर्मवीर सिंह, मोहम्मद इमरान, यशवंत सिंह, ओम प्रकाश सिंह प्रदेश संरक्षक, अनिल कुमार शर्मा, बृजेश कुमार सिंह, मनोहर भारती, विश्वजीत, हरकेश यादव, वशिष्ठ राज, अमन राज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page