Connect with us

वाराणसी

यूपी में डीएसपी-एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वाराणसी के कई अधिकारी हुए स्थानांतरित

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेशभर में 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

वाराणसी कमिश्नरेट से जुड़े कई एसीपी और सुरक्षा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), मण्डलाधिकारी एवं पीएसी अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में 200 से अधिक अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में वाराणसी कमिश्नरेट से जुड़े कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात एसीपी संजीव कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक के रूप में संभल भेजा गया है। वहीं एसीपी अमित कुमार को पीटीसी मुरादाबाद में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। एसीपी विदुष सक्सेना को शाहजहांपुर में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

इसी क्रम में एसीपी प्रतीक कुमार का स्थानांतरण अयोध्या, एसीपी वरुण मिश्रा का चंदौली तथा एसीपी मयंक मिश्र का कन्नौज किया गया है। एसीपी अंशुमान श्रीवास्तव को बदायूं और एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव को कुशीनगर में नई तैनाती मिली है।

सुरक्षा और एयरपोर्ट व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में भी बदलाव

सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अंजनी कुमार राय को सचिवालय सुरक्षा, लखनऊ भेजा गया है। वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरणाधीन राजेश कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी (कासो) प्रयागराज दीपक कुमार सिंह को सोनभद्र में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी (कासो) आजमगढ़ अमन सिंह को संभल में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी (कासो) प्रयागराज विनय चौहान को गोरखपुर में मण्डलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है।

वाराणसी जोन और कमिश्नरेट में नई नियुक्तियां

Advertisement

तबादला सूची में शेषमणि उपाध्याय को एडीजी वाराणसी जोन का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में कदम

प्रदेश सरकार के इस व्यापक तबादला आदेश को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न जनपदों और इकाइयों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page