Connect with us

गोरखपुर

भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता का स्वागत-अभिनंदन, संगठन हित को बताया सर्वोपरि

Published

on

Loading...
Loading...

बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य समारोह, मिशन 2027 को सफल बनाने का लिया संकल्प

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सोमवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन हित को बताया सर्वोपरि

स्वागत से अभिभूत महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा के एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा संगठन का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए वह संगठन की पूरी टीम के साथ पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Advertisement

मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प

रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मिशन 2027 के लक्ष्य को भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह ‘आशू’, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री इन्द्रमणि उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओमप्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, शशिकांत सिंह, पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, रणविजय शाही, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय, विशाल गुप्ता, निखिल मोठानी, दयाकृष्ण गुप्ता, जितेन्द्र वर्मा, प्रेमनाथ शुक्ला, रवि गुप्ता एडवोकेट, श्वेता श्रीवास्तव, आलोक सिंह विशेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page