Connect with us

गोरखपुर

अवैध अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा, 178 एयर जमीन मुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। नगर निगम की बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए 178 एयर क्षेत्रफल में बने अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन टीम और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। हल्के विरोध के बीच अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।


जानकारी के अनुसार महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 स्थित 673 एयर नगर निगम की भूमि पर 16 लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लिए गए थे। नगर निगम की ओर से संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा क्षेत्र में मुनादी कराकर भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन कब्जाधारकों ने भूमि खाली नहीं की।


मामला नगर आयुक्त अजय जैन के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय, नायब तहसीलदार सतीश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह तथा नगर निगम की प्रवर्तन टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एम्स थाना पुलिस भी तैनात रही।


संयुक्त टीम ने निरीक्षण के बाद अवैध अस्थायी निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की और 673 एयर भूमि में से 178 एयर क्षेत्र में किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। वहीं, जिन लोगों ने भूमि पर पक्का निर्माण करा रखा है, उन्हें जल्द से जल्द कब्जा हटाकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है।


राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय ने बताया कि शेष कब्जाधारकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे और निर्धारित समय सीमा में भूमि खाली न करने पर विधिक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

Advertisement


नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page