Connect with us

वाराणसी

तेरही में गए थे परिजन, चोरों ने ताला काटकर घर से लाखों की संपत्ति उड़ाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा काजिसराय मार्ग स्थित अश्वनी पटेल के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और करीब 12 लाख रुपये के जेवरात तथा 1 लाख 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, अश्वनी पटेल के पिता का निधन 24 मई 2026 को हो गया था। इसी कारण परिवार के सदस्य काजिसराय स्थित अपने दूसरे मकान पर तेरही कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान बंद पड़े मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। जिस मकान में चोरी हुई, उससे लगभग 500 मीटर की दूरी पर परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Loading...

चोरों ने घर के तीन कमरों को निशाना बनाया। उन्होंने अलमारियों, बक्सों और बंद बेड के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और तेरही कार्यक्रम के लिए रखे गए 1 लाख 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला और घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि पिछले एक माह के दौरान क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना है। इससे पहले 14 मई 2026 को गड़वा गांव में कालीचरण प्रजापति के मकान में शौचालय के रास्ते चढ़कर चोरों ने बंद घर से करीब 3 लाख रुपये की चोरी की थी। वहीं, उसी दिन बालीपुर गांव निवासी राधेश्याम यादव के बंद मकान को भी निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page