वाराणसी
कैफे में देहव्यापार की सूचना से हड़कंप, खाली हाथ लौटी पीआरबी टीम
Loading...
Loading...
वाराणसी। शहर के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सुधाकर मार्ग, खजुरी स्थित एक कैफे में कथित रूप से देहव्यापार संचालित होने की सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट के माध्यम से कैफे में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना प्रसारित की गई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

सूचना मिलने पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि जांच के दौरान वहां कोई भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली, जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लालपुर-पांडेयपुर ने ऐसी किसी सूचना की जानकारी होने से इनकार किया। वहीं एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय ने मामले की जानकारी प्राप्त करने की बात कही।
Continue Reading
