Connect with us

वाराणसी

लाट सरैया में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर गुरुवार को लाट सरैया क्षेत्र में बड़ी संख्या में नमाजियों ने अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब कायम रहने की दुआ मांगी। साथ ही देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने की भी कामना की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

बकरीद को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे क्षेत्र में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई और ड्रोन कैमरे के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान डीआईजी शिवहरी मीणा, एडीसीपी वैभव बंगर, काशी जोन डीसीपी गौरव बंसवाल, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, आदमपुर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page