Connect with us

वाराणसी

नई सड़क स्थित लगड़ा हाफिज मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर गुरुवार को नई सड़क स्थित लगड़ा हाफिज मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। सुबह से ही मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। मौलाना जकिउल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराते हुए कहा कि बकरीद त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है।

उन्होंने कहा कि हमें आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ समाज में सौहार्द बनाए रखना चाहिए। साथ ही अल्लाह से मुसलमानों की कुर्बानी को कबूल फरमाने की दुआ की गई।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। मस्जिद के बाहर बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

दशाश्वमेध एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page