Connect with us

वाराणसी

पुरुषोत्तम माह की एकादशी पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुरुषोत्तम माह की पावन एकादशी के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा द्वारा दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रही माताओं के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और आत्मीय संवाद के माध्यम से उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। इस अवसर पर माताओं को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोगी सामग्री एवं फल वितरित किए गए।

वृद्धाश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम से वृद्ध माताओं के चेहरों पर खुशी और भावुकता साफ झलकती रही। संस्था की सदस्याओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में अध्यक्षा सरोज तुलस्यान, सचिव प्रीति बाजोरिया, समता डिडवानिया, प्रेमलता अग्रवाल, किरण तुलस्यान, कविता भालोटिया, नैना अग्रवाल सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने माताओं के साथ प्रेम, सम्मान और संवेदनाओं से भरे यादगार पल साझा किए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page