Connect with us

वाराणसी

युवा व्यापारी पर जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पांडेपुर क्षेत्र में एक युवा व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना को गंभीर मानते हुए बुधवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्रीनारायण खेमका और महामंत्री अशोक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में प्रभावी पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की बात कही। डीसीपी प्रमोद कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए जल्द और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Loading...

प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रजनीश कनौजिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, डॉ. अंजनी मिश्रा, राहुल मेहता, रामभजन अग्रहरि, हृदय गुप्ता, सुरेश तुलस्यान, मनीष गुप्ता, सुजीत गुप्ता, देवांश मनीष चौबे, मोहित अग्रहरि, शैलेश गुप्ता ‘बमबम’, गौरव जायसवाल, अक्षत श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापार समिति ने कहा कि किसी व्यापारी पर हमला पूरे व्यापार समाज पर हमला माना जाएगा और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page