वाराणसी
बिजली बचत व चोरी रोकने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई
मिर्जामुराद (वाराणसी)। बिजली की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बुधवार की शाम विद्युत वितरण उपखण्ड-द्वितीय राजातालाब द्वारा मेहदीगंज व राजातालाब बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी मुकेश यादव ने किया।
रैली में उपखण्ड के सभी अवर अभियंता एवं विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान लोगों को बिजली बचत करने तथा बिजली चोरी रोकने के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिना आवश्यकता एक साथ सभी विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें तथा बिजली चोरी जैसी गतिविधियों से बचें।
उपखण्ड अधिकारी मुकेश यादव ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग के बीच ऊर्जा संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में बिजली बचाने और विभाग का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान “राष्ट्रहित में ऊर्जा बचायें” का संदेश भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजातालाब उपखंड अधिकारी मुकेश यादव, राजेश यादव उपखंड अधिकारी (आराजी लाइन), राहुल यादव उपखंड अधिकारी( सेवापुरी), राजातालाब अवर अभियंता शिवजीत यादव, कल्लू यादव अवर अभियंता गंजारी, विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पटेल, वासुदेव गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, राज यादव, रविंद्र सिंह, दिलीप कुमार व मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
