Connect with us

वाराणसी

चौकाघाट आयुर्वेद चिकित्सालय में सुविधा का अभाव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में न तो ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही कूलर या पंखों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है।

गर्मी अपने चरम पर होने के कारण इलाज कराने पहुंचे मरीज बेहाल नजर आ रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था न होने से उनकी दिक्कतें और बढ़ जा रही हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Loading...

स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि चिकित्सालय में जल्द से जल्द कूलर, पंखे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराई जाए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page