Connect with us

वाराणसी

कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद के ठठरा गांव में बुधवार सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए।विवाद घर के पास कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। एक पक्ष से विनोद गुप्ता, शुभम गुप्ता और कलावती देवी घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता और गणेश गुप्ता चोटिल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई और घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।

Loading...

मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page