Connect with us

वाराणसी

BHU के डालमिया हॉस्टल में भोजन में छिपकली मिलने से हड़कंप, छात्रों ने जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डालमिया हॉस्टल में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों को परोसे गए भोजन में छिपकली मिलने का मामला सामने आया। घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई और उन्होंने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों के अनुसार, रात के भोजन के दौरान एक छात्र की थाली में छिपकली दिखाई दी। सूचना फैलते ही मेस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई छात्रों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और मेस परिसर में एकत्र होकर विरोध जताया। छात्रों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यह उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल वार्डन और प्रॉक्टरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास करते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि छात्र लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी भोजन में कीड़े-मकोड़े मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई खास सुधार नहीं किया गया।

Advertisement

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि मेस व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल घटना के बाद हॉस्टल में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page