Connect with us

वाराणसी

गंगा दशहरा पर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व भंडारे का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)।स्थानीय बाजार स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर वार्षिक श्रृंगार, रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान हनुमान का गुणगान किया। देर शाम तक भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन चलता रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीतल गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, केशव सेठ, प्रहलाद मोदनवाल, श्रीप्रकाश मोदनवाल, मुन्नालाल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page