Connect with us

वाराणसी

काशी में बकरीद की तैयारियां पूरी, 28 मई को होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम समुदाय का यह प्रमुख पर्व 28 मई को पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया जाएगा। शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद खुदा की राह में कुर्बानी दी जाएगी। यह पर्व तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे और जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

शहर की ऐतिहासिक ज्ञानवापी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा होगी। जामा मस्जिद नदेसर में सुबह 7 बजे और बड़ी ईदगाह काशी विद्यापीठ में 7:30 बजे नमाज रखी गई है।इसके अलावा लात मस्जिद सरैया में सुबह 8:30 बजे, बड़ी मस्जिद ककरमत्ता में 7:15 बजे, मस्जिद लाटशाही में 7 बजे, बिचली मस्जिद कचहरी में 7:15 बजे तथा मस्जिद गफूरी कचहरी में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

Advertisement

धरहरा मस्जिद में सुबह 7 बजे, ईदगाह पुरानापुल में 7:45 बजे, ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा और ईदगाह लंगर मस्जिद में 6:45 बजे नमाज होगी। जामा मस्जिद ख्वाजापुरा में भी सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।

मस्जिद शहीद बाबा सरैया में 6:45 बजे, ईदगाह सदरबाग और मस्जिद शाम मूसा शाह में 7:15 बजे, जबकि वरुणा पुल मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज रखी गई है। खरबूजा शहीद मस्जिद में 6:45 बजे तथा मस्जिद कुतबन शहीद में सबसे पहले सुबह 5:45 बजे नमाज अदा होगी।

मस्जिद काजी सादुल्लाहपुरा, मस्जिद उस्मान गनी ककरमत्ता और नूरी मस्जिद ककरमत्ता में सुबह 7 बजे नमाज होगी। ढाई कंगूरा मस्जिद में 7:30 बजे तथा बीबी रजिया मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।

लंगर ईदगाह में सुबह 7:30 बजे और अबु हनीफा मस्जिद में 5:45 बजे नमाज रखी गई है। शहर की अंतिम नमाज लंगड़ा हाफिज मस्जिद में सुबह 10 बजे अदा होगी। उलेमा ने लोगों से अपील की है कि नमाज के दौरान अनुशासन बनाए रखें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।

Advertisement

साथ ही कुर्बानी के समय स्वच्छता और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस और नगर निगम की टीमें लगातार व्यवस्था संभालने में जुटी हुई हैं ताकि ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page