Connect with us

गोरखपुर

जमीन विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले की चिलुआताल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में की गई। क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर अभियुक्त ने वादी और उसके परिजन के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि घटना के दौरान जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्दीप भट्ट पुत्र चन्द्रशेखर भट्ट निवासी अजीजुल्लाह उर्फ चकिया शुक्ल, थाना चिलुआताल, गोरखपुर के रूप में हुई है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना चिलुआताल में मु0अ0सं0 19/26 के तहत धारा 109, 115(2), 352, 351(3) भा0न्या0सं0 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page