Connect with us

गोरखपुर

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 लोगों पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम अबरूस में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद और कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से गोला थाने में लिखित तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष की उर्मिला पत्नी रामराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के पारस, दारस, बालचंद, शिवम, तारा और निशा समेत अन्य लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे जोगिंदर और बेटी नीलम के साथ भी मारपीट की गई। उर्मिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान पारस और शिवम ने नीलम के साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता का कहना है कि आरोपित उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

Loading...

वहीं दूसरे पक्ष की तारा देवी पत्नी पारस नाथ गौड़ ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पति के नाम से घर के पास जमीन खरीदी है। आरोप है कि गांव के जोगिंदर, नीलम, उर्मिला, रामराज, सोनी और श्यामराज समेत अन्य लोग जबरन उस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page