Connect with us

वाराणसी

अब यात्रियों का सफर होगा आसान, 28 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी विशेष ट्रेन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यत्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01051/01052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 अप्रैल से 30 जून, 2022 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 30 अप्रैल से 02 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से 10 फेरों के लिए किया जाएग। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है।

Loading...

01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 30 जून, 2022 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 06.03 बजे, नासिक से 08.45 बजे, भुसावल से 11.45 बजे, खण्डवा से 14.40 बजे, इटारसी से 17.15 बजे, रानी कमलापति से 18.40 बजे, बीना से 22.00 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 00.10 बजे, उरई से 01.22 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.50 बजे, फतेहपुर से 05.57 बजे, प्रयागराज जं. से 08.30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 09.32 बजे, बनारस से 10.55 बजे तथा वाराणसी से 11.15 बजे छूटकर मऊ 12.45 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 01052 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 02 जुलाई, 2022 तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से 05.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 07.30 बजे, बनारस से 07.50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 08.32 बजे, प्रयागराज जं. से 10.05 बजे, फतेहपुर से 11.32 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 13.35 बजे, उरई से 15.42 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.से 16.30 बजे, बीना से 19.40 बजे, रानी कमलापति से 21.50 बजे, इटारसी से 23.05 बजे, दूसरे दिन खण्डवा से 01.25 बजे, भुसावल से 03.25 बजे, नासिक से 06.55 बजे तथा कल्याण से 11.00 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page