Connect with us

वाराणसी

महापौर ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी| महापौर मृदुला जायसवाल ने सोमवार सुबह वार्ड रानीपुर और ककरमत्ता ग्रामीण क्षेत्र का सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। महापौर द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानों पर आम नागरिकों द्वारा सड़क पर मलबा फेका गया है, जिसे तत्काल उठवाकर मलबा संग्रहण केन्द्र में डाले जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्थानो पर खाली प्लाटों में स्थानीय लोगों द्वारा कूड़ा डाला गया है को तत्काल साफ कराने हेतु क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक गौरी शंकर वाष्र्णेय को निर्देशित किया गया। महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा कुओं की सफाई हेतु निर्देशित किया गया। पेयजल उपलब्धता हेतु जलकल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महापौर मृदुला जायसवाल के साथ भ्रमण के समय साथ में जोनल अधिकारी दशाश्वमेध प्रमिता सिंह, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक गौरी शंकर वाष्र्णेय क्षेत्रीय पार्षद अजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page