Connect with us

वाराणसी

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 84 PCS अधिकारियों के तबादले

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के ADM सिटी आलोक वर्मा का भी ट्रांसफर, डालमंडी प्रोजेक्ट की देखरेख को लेकर रहे चर्चा में

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन द्वारा जारी सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में वाराणसी के एडीएम सिटी आलोक वर्मा का भी तबादला कर दिया गया है।

आलोक वर्मा पिछले कुछ समय से वाराणसी के बहुचर्चित डालमंडी चौड़ीकरण और पुनर्विकास परियोजना की निगरानी कर रहे थे। यह परियोजना लगातार सुर्खियों में रही है और प्रशासन की प्राथमिक योजनाओं में शामिल मानी जा रही थी। ऐसे में उनके तबादले को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फेरबदल किया गया है।वाराणसी समेत कई जिलों में हुए इन तबादलों के बाद अब नए अधिकारियों की तैनाती और प्रशासनिक कार्यशैली पर लोगों की नजर बनी हुई

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page