Connect with us

गोरखपुर

टाटा कलर शीट गबन मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, डीसीएम गाड़ी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 शिवकुमार यादव मय पुलिस टीम ने थाना चौरी चौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2026 धारा 316(2), 317(2), 317(5), 319(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिंटू उर्फ सत्येंद्र कटियार, राजन पाण्डेय एवं सूरज शुक्ला शामिल हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार वादी सरैया सरदार नगर चौरी चौरा गोरखपुर स्थित टाटा स्टील के स्टाक यार्ड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 11 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा टाटा कलर शीट भेजने के लिए श्रीनेत ट्रान्सपोर्ट सर्विस से ट्रक मंगवाकर माल रवाना कराया गया था, लेकिन अभियुक्त ट्रक समेत माल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों में पिंटू उर्फ सत्येंद्र कटियार पुत्र बाबूराम कटियार निवासी सिकंदरा थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात, राजन पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय निवासी गुजैनी उद्योग नगरी घाटमपुर थाना गोविंद नगर कानपुर देहात तथा सूरज शुक्ला पुत्र स्व0 राम बहादुर शुक्ला निवासी सुजीत शुक्ला का पुरवा थाना बाजार शुकुल अमेठी शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 114 टाटा कलर शीट और घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम गाड़ी बरामद की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page