गोरखपुर
पूर्वोत्तर रेलवे की नवागत PCMD का परवाह वेलफेयर सोसाइटी ने किया अभिनंदन
गोरखपुर। परवाह वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल ने सेंट्रल रेलवे, मुंबई से स्थानांतरित होकर आईं नवागत PCMD, डॉ. सुषमा भास्कर माटे (IRHS) का उनके कक्ष में बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके सफल और आदर्श कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल और डॉक्टर महोदया के बीच परिचयात्मक वार्ता हुई, जिसमें रेल कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष चर्चा की गई। डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि चिकित्सा सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से रेल चिकित्सा सेवा में सकारात्मक सुधार की उम्मीद जताई गई।
इसी क्रम में प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. डीके सिंह (ACMD) को भी बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बताया गया कि ACMD सर हमेशा रेल परिवार के स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति गंभीर रहते हैं और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखते हैं।
प्रतिनिधि मंडल में परवाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार मिश्र राष्ट्रीय महामंत्री, अरविंद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह कैंप कार्यालय प्रभारी, अशोक कुमार तिवारी राष्ट्रीय विधि सलाहकार तथा राजकुमार आर्य राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
