Connect with us

गोरखपुर

विश्व हिंदू महासंघ ने शुरू की सीएम योगी के जन्मदिन की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने महाराज योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर एक आवश्यक बैठक गोलघर कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष जे.डी.मिश्रा ने बताया कि इस बार महाराज की जन्मोत्सव के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम किए जाएंगे।इन कार्यक्रमों में वृक्षारोपण, भजन कीर्तन, भंडारा,मलिन बस्तियों की सफाई आदि शामिल हैं।

बैठक में  क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, डॉ.विनय मल्ल प्रदेश अध्यक्ष एवं चिन्मयानन्द मल्ल प्रदेश महामंत्री(योग प्रकोष्ठ)  सिकंदर सिंह, पुष्पा जैन, कविता सिंह , मीरा दुबे, सुनील मणि त्रिपाठी, राजकुमार आर्य,पिंटू शुक्ला, शिवानंद श्रीवास्तव, दीपक पांडे शैलेन्द्र पांडे अभिषेक दुबे सतेंद्र सिंह अन्नू सिंह प्रभुनाथ मिश्र, नितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Loading...

बैठक में सभी सदस्यों ने योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने जय श्री राम और योगी आदित्यनाथ महाराज जिंदाबाद के नारे लगाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page