गोरखपुर
चोरी की मोटरसाइकिल संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार थाना हरपुर बुदहट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अंगद चौहान (पुत्र पुली चौहान निवासी ग्राम मझौरा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि 08 मई 2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना स्थानीय में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सूर्यकान्त पंडित, कां0 गोरखनाथ यादव तथा कां0 मोहित कुमार थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर शामिल रहे।
