गोरखपुर
भाई पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
Loading...
Loading...
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर में मारपीट के एक मामले में पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी जनार्दन सिंह पुत्र स्व. रामपति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वे पांच भाई हैं। बिना बंटवारे के उनके भाई रामकृपाल सिंह मकान का निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर रामकृपाल सिंह ने उन्हें लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया।
Loading...
पीड़ित के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Continue Reading
