Connect with us

चन्दौली

चंद्रप्रभा-गड़ई नदी की खुदाई के लिए किसानों का हुआ प्रदर्शनात्मक जुटान

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बौरी में किसानों की भारी संख्या के साथ चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी की खुदाई के संदर्भ में बैठक हुई। विदित हो कि बरसात होने वाली है, ऐसे में किसानों ने यह आवाज उठाई कि तत्काल खुदाई नहीं हुई तो स्थिति भयावह हो जाएगी! इसी विषय पर किसानों से संवाद के बाद किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी चंदौली, जिलाधिकारी मिर्जापुर एवं चीफ़ को किसानों द्वारा कही बात से अवगत कराया, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यालय एवं संबंधित अधिकारियों से भी वार्तालाप किया।

Loading...

इस मौके पर जुटे दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसानों ने एक ही आवाज उठाई कि चंद्रप्रभा एवं गड़ई नदी की जल्द खुदाई हो। वर्तमान समय में दोनों नदियों की खुदाई की टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है! केवल NMGC बोर्ड भारत सरकार से NOC प्राप्त करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है, जैसे ही प्राप्त होगा तत्काल खुदाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page